फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seeks clarification from block education officers on delay in payment of salaries in March

हाथरस: मार्च के वेतन भुगतान में हुई देरी पर खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 18 Apr 2020 10:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seeks clarification from block education officers on delay in payment of salaries in March
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मार्च माह का वेतन भुगतान में हुई देरी को लेकर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए 18 अप्रैल तक स्पष्टीकरण मांगा है, अन्यथा स्थिति में संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों को लॉकडाउन में मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी कुछ अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय को छोड़ गए, जिसके कारण शिक्षकों का मार्च माह का वेतन समय से नहीं निकल पाया। इस बात से नाराज बीएसए ने पत्र जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शिक्षकों का वेतन निलने में हुई देरी के लिए कहीं न कहीं एबीएसए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर सभी एबीएसए से मुख्यालय पर निवासरत होने का प्रमाण पत्र और मार्च माह 2020 के वेतन भुगतान में हुए विलम्ब के संबंध में मय साक्ष्य स्पष्टीकरण व्हाट्सएप और ई मेल के माध्यम से मांगा गया है। उपरोक्त निर्देशों को अंतिम चेतावनी मानते हुए एबीएसए अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत रहें, ध्यान रहे कि उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed