फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seeing the chaos in the cowshed

हाथरस: गोशाला में अव्यवस्थाएं देखकर सांसद का चढ़ा पारा

Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seeing the chaos in the cowshed
हाथरस: पराग डेयरी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण करते सांसद राजवीर दिलेर। - फोटो : SASNI
अस्थायी गोशाला में दो गायें मिलीं मृत, बिफरे सांसद
विज्ञापन

पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला के निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं
न गोवंश को ठंड से बचाने के इंतजाम थे, न हीं चारे-पानी की व्यवस्था सही थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का सांसद राजवीर दिलेर ने निरीक्षण किया। डेयरी परिसर में खलबली मच गई। गोशाला में अव्यवस्थाएं देखकर सांसद का पारा चढ़ गया। गोशाला परिसर में गोवंश को ठंड से बचाने की व्यवस्थाएं नाकाफी थीं। मौके पर दो गायों को मृत देखकर सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। सांसद ने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गोशाला में रखे गए गोवंश की दुर्दशा का दर्द बयां किया है। सांसद के मुआयने से डेयरी परिसर में अफरा-तफरी मची रही।
सांसद को अस्थायी गोशाला परिसर में चारे-पानी एवं दवाओं की व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं मिलीं। आक्रोशित सांसद ने एसडीएम हरीशंकर यादव एवं प्रभारी एडीओ पंचायत को मौके पर बुला लिया। मोबाइल पर एडीएम से बात करके उन्हें गोवंश की दर्दशा का हाल बताया। दरअसल, अस्थायी गोशाला में जिला प्रशासन, जिले के नोडल अधिकारी, मंत्री एवं सरकार के आने वाले दूतों को भी पराग डेयरी दिखाकर शाबासी लूटते रहे हैं, लेकिन बुधवार को सांसद के निरीक्षण में हकीकत की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

मौके पर दो गायें मृत हालत में मिलीं। गायों के लिए बनी लड़ावनी में गोबर भरा हुआ था। यह देखकर सांसद ने कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गोवंश की बदहाली की पूरी दास्तां बताई है। सांसद का आरोप है कि गायों के लिए दिन में एक बार ही चारा मंगाया जाता है। उसे खाने के बाद गाय पूरे दिन भूखी रहती हैं। हालांकि सांसद ने जिला अधिकारी से भी फोन से वार्ता की, लेकिन वह अवकाश पर थे। लिहाजा उन्होंने एडीएम से वार्ता कर पूरे मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed