फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Security guards and government vehicles should be given during night work

हाथरस : रात्रि में कार्य के दौरान दिए जाएं सुरक्षा गार्ड व सरकारी गाड़ी

Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Security guards and government vehicles should be given during night work
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन हाथरस शाखा की बैठक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में ओढ़पुरा विद्युत केंद्र पर संगठन भवन में हुई। बैठक में वक्ताओं व पदाधिकारियों ने अवकाश के दिन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने संबंधित कार्यों को छोड़कर राजस्व से संबंधित कोई भी कार्य करने से इनकार किया। इसमें कहा गया कि किसी भी खंड में विद्युत लाइनों, परिवर्तकों, वीसीबी मशीनों आदि के अनुरक्षण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था व बकायेदारों के संयोजन विच्छेदन के लिए गैंग उपलब्ध नहीं है। जिन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में कहा गया कि विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार की मंशा के अनुरूप 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के लिए प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर पोषक वार गैंग उपलब्ध कराया जाए। रात्रि के समय में विभागीय कार्य करते समय सुरक्षा गार्ड एवं सरकारी गाड़ी मुहैया कराया जाए। अवर अभियंताओं ने अपने छठवें एवं सातवें वेतन आयोग के एरियर को अभी तक नहीं प्राप्त होने पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह के अंदर एरियर की अदायगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अवर अभियंताओं व कर्मियों की भर्ती की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में विनय कुमार यादव, ललित यादव, जितेंद्र कुमार, भूप सिंह, राम कुमार, ऋतु शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह विमल, तौशीष कुशवाहा, रोहित तोमर, मुनेश जादौन, श्रीकांत कुमार, प्रदीप कुमार, प्रह्लाद, महेश चंद्र, प्रमोद कुमार आदि अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed