{"_id":"630bab2311542e286f22d998","slug":"hathras-security-arrangements-will-be-made-in-the-fair-towers-built-hathras-news-ali2991247135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेले में चाक-चौबंद होंगे सुरक्षा के इंतजाम, बनाए टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेले में चाक-चौबंद होंगे सुरक्षा के इंतजाम, बनाए टावर
विज्ञापन
हाथरस : मेले में सुरक्षा व्यवस्था के चलते बनाया गया वाच टावर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। झूले और दुकानें लगाने का काम अंतिम चरण में है। मेला क्षेत्र में सफाई और रंगाई-पुताई के काम भी तेजी से चल रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम भी चल रहा है।
मेले में इस बार एक दर्जन से अधिक झूल लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए आधा दर्जन से अधिक वॉच टावर बनाए गए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महिला बाजार, मंदिर के निकट, व दंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर सेल्फी पाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा रंगाई पुताई का काम अंतिम चरण में चल रहा है। मेला परिसर में वैरायटी शो और जिम्मी सर्कस लगाए जा रहे हैं।
मौत का कुआं लगभग लगकर तैयार हो गया है। इसके अलावा मेले के लिए जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने का नगर पालिका द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि आवागमन सुचारु रहे। इसके अलावा नगर पंचायत, नगर पालिका से मोबाइल शौचालय का इंतजाम किया जा रहा है। पेयजल के लिए मेला क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हैंडपोस्ट लगाए जा रहे हैं। छह टावर बन चुके हैं। आठ सर्कस, झूले और तमाशे लगाए जा रहे हैं। महिला बाजार और पुरुष बाजार ढलान पर बनेगा। संवाद