फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Secretary will be suspended if there is no progress in various schemes within three days

हाथरस : विभिन्न योजनाओं में तीन दिन के अंदर प्रगति न होने पर सचिव होंगे निलंबित

Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Secretary will be suspended if there is no progress in various schemes within three days
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन स्थित सभागार में डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने मनरेगा, एनआरएलएम, गोवंश और पंचायत घर निर्माण कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य को तीन दिन के अंदर शुरू न करने की स्थिति में निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन के निर्देश के क्रम में शासन की संचालित विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं की डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सामने आया कि गोवंश को गोशाला में पहुंचाने में सहपऊ , सिकंदराराऊ , मुरसान, सादाबाद, हाथरस की स्थिति खराब है। जिले में सात पंचायत घरों का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। संबंधित सचिव को निर्देश दिए हैं कि अगर तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है, तो संबंधित सचिव निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में एनआरएलएम की प्रगति की समीक्षा की गई। कई ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा कार्य न किए जाने का मामला सामने आया। इस पर सभी पंचायत सचिवों को तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं मनरेगा के लेबर बजट के लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसदी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीडीओ ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में तीन दिन के अंदर प्रगति न मिलने पर संबंधित सचिव के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed