फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Secretary listened to the problems of the prisoners of District Jail Aligarh

हाथरस : सचिव ने सुनीं जिला कारागार अलीगढ़ के बंदियों की समस्याएं

Fri, 11 Feb 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Secretary listened to the problems of the prisoners of District Jail Aligarh
हाथरस : अलीगढ़ कारागार का ऑनलाइन निरीक्षण करती चेतना सिंह। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल में निरुद्ध सिद्धदोष बंदियों की अपील योजित करने के संबंध में जेल अधिकारियों से जानकारी ली गई।
जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में उच्च न्यायालय में सिद्धदोष बंदियों की कोई भी अपील योजित करने के लिए जनपद हाथरस से संबंधित लंबित नहीं है। सचिव ने पुरुष व महिला बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए जेलर को आवश्यक निर्देश दिए गए। कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी तारीख, पेशी एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

बंदियों से आज के भोजन के बारे में पूछा गया। इसके अतिरिक्त बीमार निरुद्ध बंदियों से उनके स्वास्थ्य और उनको दी जाने वाली दवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। जेलर प्रमोद कुमार ने अवगत कराया कि निरुद्ध बंदियों के लिए अपने घर पर बात करने के लिए पीसीओ लगा हुआ है। इसमें 10 फोनों की व्यवस्था की गई है। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed