{"_id":"5ea1d5028ebc3e90440d5070","slug":"hathras-secondary-schools-will-also-study-online-hathras-news-ali2320473127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: माध्यमिक विद्यालयों में भी होगी ऑन लाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: माध्यमिक विद्यालयों में भी होगी ऑन लाइन पढ़ाई
विज्ञापन
हाथरस: एमएलडीवी इंटर कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन को बनाया गया कंट्रोल रूम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर के सीबीएसई, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक के विद्यालयों में अब ऑनलाइन ही पढ़ाई होगी। डीआईओएस ने भी इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए दे दिए हैं, जिसके बाद कॉलेज संचालक ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारी में जुट गए हैं।
कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं। देश में लॉकडाउन के चलते सभी कामकाज तो ठप पड़े ही हैं, स्कूल-कॉलेज भी नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई का विकल्प सरकार ने निकाला है, जिसमें बच्चों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। ई-लर्निंग क्लास के विभिन्न साधनों का प्रयोग कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दिए हैं। अब क्लास टीचर विद्यार्थियों के व्हाट्सएप नंबर जुटाने में लगे हैं। कई कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास की शुरुआत भी हो चुकी है। शहर के एमएलडीवी इंटर कॉलेज, आरपीएम कॉलेज, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज सहित कई कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास शुरू हो चुकी हैं। अब माध्यमिक विद्यालयों में भी इसकी पहल शुरू कर दी गई है।
सभी प्रधानाचार्यों को ई-लर्निंग क्लास संचालित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा एप पर सभी कक्षाओं के सभी विषयों की पाठवार वीडियो उपलब्ध हैं। उनको डाउनलोड करके प्रधानाचार्य विषय अध्यापक से ऑनलाइन कक्षा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलवाएं। इसके लिए समय सारणी सभी कॉलेजों ने बना ली है। कुछ में ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत भी हो चुकी है। शेष भी एक दो दिन में ई-लर्निंग क्लास शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
-सुनील कुमार, डीआईओएस।