{"_id":"5f0e030a8ebc3e63cb7ee448","slug":"hathras-search-for-notorious-vinod-jat-continues-many-detained-hathras-news-ali238640553","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कुख्यात विनोद जाट की तलाश जारी, कई लोग लिए हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कुख्यात विनोद जाट की तलाश जारी, कई लोग लिए हिरासत में
विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली मुरसान पुलिस द्वारा बरामद किया गया वाहनों में लदा हुआ सामान।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश विनोद जाट की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके गांव से कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है, यह लोग उसके घर का सामान गाड़ियों में लादकर ले जा रहे थे।
पुलिस के बर्खास्त सिपाही विनोद जाट इस समय कुख्यात बदमाश है। मुरसान के गांव महामौनी निवासी इस कुख्यात की हाथरस के अलावा अलीगढ़, आगरा, मथुरा सहित कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश है। वह इगलास से वांछित भी है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
इलाका पुलिस को मंगलवार को यह सूचना मिली कि विनोद जाट पर इनाम घोषित होने के बाद उसकी पत्नी अपने मायके के लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर महामौनी से सामान लादकर दो गाड़ियों में ले जा रही है। सूचना मिलते ही अलीगढ़ एसओजी, हाथरस एसओजी, सदर कोतवाली और मुरसान कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सामान सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से कुख्यात विनोद जाट के बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके ठिकाने तलाशने में जुटी है।