फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDO beaten up for catching electricity theft

हाथरस : बिजली चोरी पकड़ने पर एसडीओ को पीटा

Fri, 30 Sep 2022 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

पुलिस ने एसडीओ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता पुत्र हरगोविंद गुप्ता निवासी अतर्रा बांदा यहां तैनात हैं। तभी उन्हें गांव गोपालपुर र्में इंट भट्ठा के निकट नगला बरी के लिए जाने वाले मार्ग के निकट गोपालपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपने मकान और दुकान पर अवैध रूप से विद्युत लाइन से चोरी करते हुए पाए पाए गए। उन्होंने लाइन और सामग्री उतरवाने के लिए कार्य किया।

विज्ञापन
Hathras: SDO beaten up for catching electricity theft

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर र्के इंट भट्ठे के निकट उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ने एक मकान और दुकान पर बिजली चोरी पकड़ ली। आरोप है कि इस अवैध लाइन के प्रपत्र मांगने के दौरान नामजद ने अपने तीन चार अज्ञात व्यक्तियों को मौके पर बुलाकर एसडीओ के साथ मारपीट शुरू कर दी। एसडीओ बिना कार्रवाई किए ही लौट गए। एसडीओ ने एक नामजद और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एसडीओ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।
एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता पुत्र हरगोविंद गुप्ता निवासी अतर्रा बांदा यहां तैनात हैं। एसडीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अवर अभियंता अमित कुमार व गाड़ी चालक के साथ अपने वाहन से हसायन के लिए आ रहे थे। तभी उन्हें गांव गोपालपुर र्में इंट भट्ठा के निकट नगला बरी के लिए जाने वाले मार्ग के निकट गोपालपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपने मकान और दुकान पर अवैध रूप से विद्युत लाइन से चोरी करते हुए पाए पाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने लाइन और सामग्री उतरवाने के लिए कार्य किया। तभी पुष्पेंद्र सिंह ने अपने तीन चार अज्ञात व्यक्तियों को मौके पर बुला लिया और उनके साथ लकड़ी के लट्ठे से मारपीट शुरू कर दी। सरकारी कार्य में बाधा डाली। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि विद्युत विभाग के एसडीओ के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर एसडीओ का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed