फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM, Tehsildar and CO flag march with police force

हाथरस: एसडीएम, तहसीलदार और सीओ ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM, Tehsildar and CO flag march with police force
सादाबाद में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : SADABAD
सादाबाद में अफसरों ने फोर्स संग किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मस्जिद, मदरसों पर पहुंचकर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को सादाबाद नगर और क्षेत्र में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सादाबाद के कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया। कई मस्जिद और मदरसों पर पहुंचकर अफसरों ने लोगों को समझाया और कानून को लेकर फैलाए गए झूठ, भ्रम और भ्रांतियों को दूर किया।
एसडीएम रामजी मिश्र, तहसीलदार टीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र व सभी पुलिस उपनिरीक्षकों ने पुलिस कर्मियों के साथ जामा मस्जिद, मस्जिद वली बेग, ताज मस्जिद मिर्जापाड़ा, आगरा चुंगी, ईदगाह मस्जिद, मदीना मस्जिद इस्लाम नगर, मस्जिद मदरसा आगरा बाईपास रोड, मोहल्ला व्यापारियान, मोहल्ला पोखरवाला, औलिया मस्जिद आदि स्थानों का भ्रमण किया। यहां लोगों को अफसरों ने समझाया कि नागरिकता संशोधन कानून बाहरी शरणार्थियों के लिए है।
विज्ञापन

भारत में रह रहे लोगों के लिए नहीं है। इस कानून को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा तमाम तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। इन भ्रांतियों और अफवाहों से हम सभी को दूर रहकर शांति और सद्भावना की मिसाल कायम करनी है। यदि कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करता है या फिर सोशल मीडिया के जरिये कोई भी अफवाह या गलत पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर सभी मस्जिदों, मदरसों के पास पुलिस कर्मी तैनात रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देर रात तक इलाकों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे और चेतावनी दी कि यदि किसी ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की अथवा शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके खिालफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। तदुपरांत ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने मस्जिद, मदरसों केे पास सतर्कता बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed