फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Scorpio uncontrolled, three killed, two injured

हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, दो जख्मी

Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Scorpio uncontrolled, three killed, two injured
हाथरस : मुरसान रोड पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो कार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित गांव सोंगरा के निकट स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना निवासी गीतम (24 वर्ष) पुत्र मानसिंह के घर पर बृहस्पतिवार की रात को देवी जागरण हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे गीतम अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जागरण पार्टी के लोगों को सादाबाद छोड़ने के लिए जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में पूरन सिंह (35 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी सादाबाद, महावीर (38 वर्ष) नत्थीलाल व नरेंद्र पुत्र हाकिम सिंह निवासीगण नगला मियां सादाबाद, सोनू पुत्र प्रेमचंद्र निवासी नगला चौधरी सोनई थाना राया और सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी अईयापुर हाथरस सवार थे। जैसे ही स्कॉर्पियो सादाबाद रोड गांव सोंगरा भट्ठा के निकट पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

गाड़ी के पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची ने पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गीतम व पूरन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। नरेंद्र, सोनू पुत्र प्रेम सिंह और महावीर को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां महावीर की भी मौत हो गई। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। इधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतक व घायलों के परिजनों को लगी तो जिला अस्पताल परिसर में काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचीं महिलाएं शवों को देखकर रोने-बिलखने लगीं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed