फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Scope of power on death of contract electric worker, attempt to jam

हाथरस : संविदा विद्युत कर्मी की मौत पर घेरा बिजलीघर, जाम लगाने की कोशिश

Sun, 28 Mar 2021 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Scope of power on death of contract electric worker, attempt to jam
हाथरस : संविदा विद्युत कर्मी की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाते सदर कोतवाल। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पापरी में रविवार की सुबह लाइन पर काम कर रहे संविदा विद्युत कर्मी को करंट लग गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथी उसको शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे छोड़कर भाग गए। कर्मी के परिजन यहां पहुंचे और फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में रेफर किया जा रहा था। तभी उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और गांव के लोगों ने गिजरौली बिजलीघर का घेराव कर लिया और जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे इन लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी शम्मी (35 वर्ष) पुत्र जुम्मन खां बिसाना फीडर पर संविदा पर लाइनमैन के रूप में तैनात था। रविवार की सुबह गांव पापरी में वह अपने साथियों के साथ खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन ठीक करने आया था। तभी अचानक लाइन में करंट आने से वह खंभे से नीचे आ गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके साथी उसे शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और परिजनों के आने से पहले ही उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे रेफर किए जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संविदा कर्मी की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टमगृह पहुंचा दिया गया। यहां पर विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार व गांव के लोग गिजरौली बिजलीघर पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इन लोगों ने आगरा रोड पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। इस बीच वहां पर कोतवाली व चंदपा पुलिस पहुंच गई और गुस्साए लोगों को जैसे-तैैसे शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed