फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: School vehicles will not do any work with ARTO if there is no fitness

हाथरस : फिटनेस नहीं होने पर स्कूली वाहनों का एआरटीओ से नहीं होगा कोई काम

Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: School vehicles will not do any work with ARTO if there is no fitness
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्कूली वाहनों के स्वामी अपने-अपने वाहनों की फिटनेस करा लें। अगर वाहनों का फिटनेस नहीं होगा तो एआरटीओ कार्यालय में उनका अन्य काम प्रभावित हो जाएगा। जिले में करीब सवा सौ वाहनों ने अभी तक फिटनेस नहीं कराई है। इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इन वाहनों को सिस्टम में लॉक कर दिया जाएगा। इससे अन्य काम पर भी ब्रेक लग जाएगा।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभागीय परिवहन विभाग भी वाहनों अधिग्रहण की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने में जुटा हुआ है। पूर्व में सभी स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद काफी वाहन स्वामियों ने फिटनेस करा ली है। लेकिन जिन वाहनों ने फिटनेस नहीं कराया है उनसे संभागीय परिवहन विभाग सख्ती से निपटने के मूड़ में है। इन वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इनके चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा यदि इसके बाद भी फिटनेस कराने में हीलाहवाली की तो इन वाहनों को सिस्टम में लॉक कर दिया जाएगा। जिससे वाहन ट्रांसफर व प्रदूषण सहित अन्य कामों पर ब्रेक लग जाएगा। आरआई संतोष कुमार का कहना है कि करीब सवा सौ वाहन स्वामियों ने सूचना के बाद अभी तक स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। इन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। चालान किए जाएंगे। इसके बाद भी फिटनेस नहीं कराई तो वाहनों को सिस्टम में लॉक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed