{"_id":"5df287508ebc3e87a35944f8","slug":"hathras-school-to-verify-the-suspicious-data-of-scholarship-hathras-news-ali2212834115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: छात्रवृत्ति के संदेहास्पद डाटा को सत्यापित करें विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: छात्रवृत्ति के संदेहास्पद डाटा को सत्यापित करें विद्यालय
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के संदेहास्पद डाटा को सत्यापित करें विद्यालय
डाटा नहीं मिलने पर संभव नहीं होगा छात्रवृत्ति का भुगतान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के समस्त कक्षा नौ और 10 तक के विद्यालयों की पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किए गए आवेदन पत्रों का लखनऊ एनआईसी में परीक्षण किया गया। इसमें से संदेहास्पद डाटा को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को उपलब्ध कराया गया है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि संदेहास्पद डाटा का छात्रों के अभिलेखों से भौतिक सत्यापन करने के लिए डीआईओएस को उपलब्ध करा दिया गया है, जिनके माध्यम से संदेहास्पद डाटा की सूची कारण सहित संबंधित विद्यालय प्राप्त कर छात्रों के अभिलेखों से भौतिक सत्यापन कर त्रुटि रहित डाटा विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर सहित सत्यापित कॉपी तत्काल जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय में उपलब्ध करा दें। विद्यालय द्वारा इस डाटा को तत्काल उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।