{"_id":"63ac82f34458110d1e158bfd","slug":"hathras-scheduled-caste-woman-raped-on-farm-sadabad-news-ali307920070","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेत पर अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेत पर अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्षेत्र के एक गांव में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 27 दिसंबर की शाम करीब चार बजे वह पशुओं के लिए घास लेने गई थी। उसी समय आरोपी नशे की हालत में आया और पीछे से उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छटपटाने और शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की।
महिला ने खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने के लिए उसके शरीर पर काट लिया। इससे बौखलाकर आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घटना के बारे में किसी को न बताने और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़िता ने बताया कि मौके पर सरसों की फसल टूटी पड़ी है।
विज्ञापन
चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504, 506, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3(2)(वी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद