फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sawan Somwar 2020: Sawan's first Monday today, decorated Pagoda

Savan 2020: सावन का पहला सोमवार आज, सजे शिवालय

Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: Sawan's first Monday today, decorated Pagoda
हाथरस: सावन के पहले सोमवार के लिए शिवालय में तैयारी करते लोग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। सावन का पहला सोमवार छह जुलाई को है। इसे लेकर शिवालय सज गए हैं। श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कोरोना काल के चलते देवालयों पर मेलों का आयोजन नहीं होगा। विद्वानों ने श्रद्धालुओं से घरों में रहकर ही पूजा करने की अपील की है।
छह जुलाई का सावन का पहला सोमवार है। इसे लेकर रविवार को पूरे दिन शहर से देहात तक शिव मंदिरों में काफी तैयारियां की गईं। मंदिरों में विशेष साफ सफाई की गई। सावन के पहले सोमवार से लेकर अंतिम सोमवार तक शिव मंदिरों पर भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। भक्तों द्वारा पूजा अर्चना के लिए रविवार को विशेष तैयारियां की गई।
विज्ञापन

सोमवार को भोलेनाथ का धतूरा, भांग, फल, फूल आदि सामग्री से पूजन होगा। भक्त दूध और गंगाजल से अभिषेक करेंगे। सोमवार को भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की स्तुति करेंगे। शाम को देवालयों में शृंगार किए जाएंगे। कोरोना काल के चलते इस बार मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन नहीं होगा और न हीं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देवालयों में श्रद्धालु करेंगे पूजा-अर्चना
सावन के पहले सोमवार को चौबे वाले महादेव, चिंताहरण महादेव, गोपेश्वर महादेव, बाबुलनाथ महादेव, तरफरा रोड स्थित बौहरेश्वर महादेव, आगरा रोड चकलेश्वर महादेव, जलेसर रोड महाकाल महादेव, मथुरा रोड बैजनाथ महादेव, दाऊजी मंदिर स्थित दुर्गेश्वर महादेव, शिव कालोनी वनखंडी महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed