{"_id":"619543fd60eb87789b0ab69b","slug":"hathras-satyapal-singh-gave-land-for-government-girls-inter-college-in-hadauli-sasni-news-ali2783952152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हडौली में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए सत्यपाल सिंह ने दी भूूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हडौली में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए सत्यपाल सिंह ने दी भूूमि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
ग्रामीण अंचल में बालिकाओं की अधूरी शिक्षा विकास में बाधक बनी हुई थी। अधिकांश बालिकाएं बाहर जाने के कारण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती थी। यह विचार बुधवार को एसडीएम अंजली गंगवार ने गांव हडौली में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए जमीन ग्रहण करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए गांव हडौली में राजकीय कन्या इंटर कालेज बनाने का निर्णय लिया है। लेकिन गांव में भूमि उपलब्ध न होने के कारण अवरोध पैदा हो रहा था। गांव के सत्यपाल सिंह ने स्वेच्छा से कन्याओं की शिक्षा के लिए अपनी पांच बीघा भूमि शासन को दान की है। जिसका आज पंजीकरण कराया गया है। इस मौके पर सत्यपाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।