फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Satsang incident hearing date

हाथरस सत्संग हादसा: आरोपों पर चल रही बहस, नहीं हुई सुनवाई, अब तारीख मिली 21 मई, हादसे में 121 लोगों की हुई थी

Thu, 15 May 2025 06:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 06:28 PM IST
सार

सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के पिछले वर्ष दो जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Hathras Satsang incident hearing date
हाथरस साकार हरि सत्संग का हादसे से पहले का दृश्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सत्संग हादसे का मामला विचाराधीन है। इस मामले में आरोपों पर बहस चल रही है। मामले में बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अब 21 मई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के पिछले वर्ष दो जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलबीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। सत्र न्यायालय में इस मामले में सुनवाई के लिए 15 मई की तिथि नियत थी, लेकिन अभियुक्त पक्ष की ओर से स्थगन दिए जाने की वजह से आरोपों पर बहस नहीं हो पाई। अब इस मामले में 21 मई की तिथि सुनवाई के लिए नियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed