फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sasni's boys, Sadabad girls won in Kabaddi

हाथरस : कबड्डी में सासनी के बालक, सादाबाद की बालिकाएं जीतीं

Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में बुधवार को जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Hathras: Sasni's boys, Sadabad girls won in Kabaddi
हाथरस : खेल स्टेडियम में खिलाड़ी को मशाल देकर खेल की शुरुआत करते जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य। संवा - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में बुधवार को जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में हुई। कबड्डी में विकास खंड सासनी के बालक और सादाबाद की बालिकाओं ने जीत पाई।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमन शर्मा ने प्रथम, सचिन कुमार ने द्वितीय और सुनील ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में देवेंद्र कुमार ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय और सुनील ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में हितेश ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय और आकाश यादव ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में सुखवीर ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय और मनोज ने तृतीय, 1500 मीटर दौड में सुभाष ने प्रथम, आदेश ने द्वितीय और प्रवीण पौनियां ने तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में सुभाष ने प्रथम, आदेश ने द्वितीय और विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, निशा ने द्वितीय, फूलन ने तृतीय, 200 मीटर में दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, निशा ने द्वितीय, निहारिका ने तृतीय, 400 मीटर में ऐनी कुमारी ने प्रथम, अपर्णा ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम, दुर्गेश ने द्वितीय और कल्पना ने तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में दुर्गेश ने प्रथम, चंचल ने द्वितीय, अपर्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता में विकास खंड सहपऊ एवं बालिका वर्ग में विकास खंड हाथरस के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान पाया। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र एवं जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed