फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sanitation workers hold strike, demonstrated at Nagar Panchayat office

हाथरस : सफाई कर्मियों ने रखी हड़ताल, नगर पंचायत दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sanitation workers hold strike, demonstrated at Nagar Panchayat office
सासनी में विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

नगर पंचायत सासनी के कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कामबंद हड़ताल रखते हुए 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) और चेयरमैन के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की।
सोमवार को नगर के सफाई कर्मचारियों ने एकत्रित होकर नगर पंचायत परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनको महंगाई भत्ता अभी तक मिला नहीं है। एक माह का वेतन भी रुका हुआ है। पूरे माह काम कराया जाता है वेतन 26 दिन का मिलता है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक वह नगर पंचायत पर ही हड़ताल पर बैठे रहेंगे और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। जानकारी मिलने पर चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर व अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य मौके पर पहुंच गए और सफाई कर्मचारी संघ की अध्यक्ष गीता देवी से सफाई कर्मचारियों को हो रही परेशानी के बारे में जानकारी ली और मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर का कहना है कि नगर पंचायत में धन अभाव के कारण कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। जो मांगें हैं, वो पूरी नहीं हो पा रहीं। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। ईओ स्वदेश आर्य का कहना है कि कर्मचारियों को समझाबुझाकर हड़ताल खत्म करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed