{"_id":"6092d7198ebc3ea1d8673b10","slug":"hathras-samples-taken-for-testing-corona-made-in-kapura-hathras-news-ali262511912","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कपूरा में कराई गई कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कपूरा में कराई गई कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव कपूरा में पांच लोगों की मौत की जानकारी पाकर प्रशासन ने वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी है। यह टीम गांव में मरीजों की कोरोना की जांच कर रही है। पूछताछ में अधिकारियों को इनके परिजनों ने यह बताया था कि इनकी तबियत कई दिन से खराब थी और ऐसे में इनकी मौत बीमारी के चलते हुई है। गांव में कोरोना संक्रमण न फैला हो, इस आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। गांव में लोगों की कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए और सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
मृतकों के घरों पर मचा रहा कोहराम
हाथरस। गांव कपूरा में कुछ घंटे में जिस तरह से पांच लोगों की मौत हो गई, उससे गांव में पूरे दिन चूल्हे नहीं जले। मृतकों के घरों पर कोहराम मचा रहा और वहां चीख-पुकार होती रही। इनके घरों के बाहर भीड़ जमा रही। वहीं पूरे दिन गांव में मातम छाया रहा।