{"_id":"601ee1a68ebc3e271272d40e","slug":"hathras-samples-of-ghee-taken-in-raids-turned-out-to-be-unsafe-to-eat-hathras-news-ali255606969","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छापे में लिए गए घी के नमूने निकले खाने में असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छापे में लिए गए घी के नमूने निकले खाने में असुरक्षित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दीपावली से पहले चलाए गए अभियान में लिए गए घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को मिल गई है। इनमें से चार नमूनों की रिपोर्ट असुरक्षित आई है, जबकि घी का एक नमूना अधोमानक पाया गया है।
कस्बा सादाबाद में घी बनाने की फर्म पर छापा मारा गया था। यहां से पांच नमूने लिए गए थे, जिनमें से चार की रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों को खाने की दृष्टि से असुरक्षित बताया गया और एक नमूने की रिपोर्ट अधोमानक आई है।
विभाग द्वारा दोषियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को एफडीए की टीम ने कंचना फाटक के पास से रिंकू निवासी सोनई, नई बस्ती स्टेशन रोड मुरसान से रविशंकर निवासी तूरी, उपाध्याय मिल्क कलेक्शन सादाबाद रोड मुरसान, पवन कुमार निवासी सादाबाद गेट मुरसान और कन्हैया कश्यप निवासी खंदारी गढ़ी से मथुरा रोड पर दूध का नमूना लिया गया है।