{"_id":"6318e6347e68507e446aa7f7","slug":"hathras-salary-of-the-medical-officer-in-charge-of-hasayan-and-his-team-stopped-hathras-news-ali2998746186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हसायन के प्रभारी चिकित्साधिकारी व उनकी टीम का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हसायन के प्रभारी चिकित्साधिकारी व उनकी टीम का वेतन रोका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
18 सितंबर से शुरू होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान, कोविड टीकाकरण प्रिकॉशन डोज एवं आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। एमओआईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर सीडीओ ने हसायन प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं उनकी टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकेके निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण अभियान में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेंद्र ने टीकाकरण की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को टीकाकरण की मॉनीटरिंग प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए। जिन एमओआईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। संवाद