{"_id":"61423c8f8ebc3e5ad7332c5d","slug":"hathras-salary-hike-will-stop-for-officers-who-are-unable-to-stop-electricity-theft-hathras-news-ali2732832150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली चोरी न रोक पाने वाले अधिकारियों की रुकेगी वेतन वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली चोरी न रोक पाने वाले अधिकारियों की रुकेगी वेतन वृद्धि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली चोरी नहीं रोक पाने वाले अफसरों की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने वाली है। लक्ष्य से कम राजस्व वसूली व ज्यादा लाइन हानियों पर अधिकारियों की वेतन वृद्धि व प्रोन्नति अटक सकती है। निगम स्तर से बिजली चोरी रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर में चार प्रतिशत व देहात में पांच प्रतिशत बिजली चोरी बढ़ गई है। इस कारण शहर में बिजली चोरी 33 प्रतिशत व देहात में करीब पचास प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसे रोकने के लिए लगातार निर्देश भी दिए जा रहे हैं। बिजली चोरी को रोकने के लिए अब सख्त फैसले लिए जा रहे है। इसी क्रम में अब अधिकारियों द्वारा फीडर बार लाइन हानियों को परखा जा रहा है।
जिन इलाकों में ज्यादा बिजली चोरी हो रही है, उन इलाकों में अधीनस्थों को रेड मास चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया है। यदि वह बिजली चोरी रोकने में असफल रहे तो उनकी वेतन वृद्धि व प्रोन्नति आदि रुक सकती है। निगम स्तर से हुए इस आदेश के बाद अफसर बिजली चोरी रोकने के लिए नई नई तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं। संवाद