{"_id":"5ec578a78ebc3e90695517a4","slug":"hathras-said-on-minor-matter-stone-pelting-between-two-community-members-hathras-news-ali2341552181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मामूली बात पर कहासुनी, दो समुदाय के लोगों में हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मामूली बात पर कहासुनी, दो समुदाय के लोगों में हुआ पथराव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर में दो समुदाय के लोगों में मामूली कहासुनी के बाद पथराव हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। यहां से दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर में एक युवक ने रास्ते से गुजर रहे युवक को टोक दिया। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों ही युवक दो समुदायों के थे। बताया जा रहा है कि दोनों से और युवक आ गए और पथराव करने लगे। मामला दो समुदायों का होने के कारण सूचना मिलते ही एसएचओ विनोद कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
यहां से पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया और फिर उन्हें थाने ले जाया गया। यहां पर दोनों की पक्षों के लोग सुलह करने के लिए थाने पहुंचे, लेकिन मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने उन सभी का शांतिभंग में चालान किया।