फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sadabad woman found positive in Agra

हाथरस: सादाबाद की महिला आगरा में मिली पॉजिटिव

Tue, 19 May 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sadabad woman found positive in Agra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

प्रसव के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। मथुरा रोड स्थित ग्राम मंस्या की गर्भवती को उसके परिवार वाले पांच दिन पहले आगरा ले गए।
वहां पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना जांच के लिए महिला का सैंपल लिया था। रविवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। इसके बाद आगरा प्रशासन ने हाथरस के प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसी बीच महिला के संपर्क में कई लोग आए।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव मन्स्या पहुंची और वहां परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। टीम ने महिला के ससुर व एक पड़ोसी को क्वारंटीन के लिए सासनी के सीमेक्स इण्टरनेशनल स्कूल भेज दिया। कुछ पड़ोसियों को होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र की महिला का इलाज आगरा में चल रहा है। वहीं पर वह कोरोना संक्रमित निकली।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed