फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras , Sadabad veterans showed injuries

हाथरस-सादाबाद में दिखाया दिग्गजों ने दम

Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras , Sadabad veterans showed injuries
सपा की साइकिल रैली का शुभारंभ करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। साइकिल रैली के आखिरी दिन सत्ताधारी सपा के दिग्गजों ने अपना दमखम दिखाने में पूरी ताकत झोंक दी। सादाबाद में विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने साइकिल रैली से शक्ति प्रदर्शन किया तो हाथरस में इसकी कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने संभाली। दोनों ही जगहों पर साइकिल रैलियों में अच्छी-खासी भीड़  उमड़ी, जिससे सपा के दिग्गज बेहद गदगद नजर आए।
विज्ञापन


हाथरस में सपा की साइकिल रैली मथुरा रोड स्थित शिवा गार्डन से शुरू हुई। रैली को सपा महासचिव रामजीलाल सुमन ने झंडी दिखाई। इसके बाद सपाइयों ने पूरे लाव-लश्कर के साथ शहर में साइकिल चलाई और पार्टी की नीतियां बखानीं। 
विज्ञापन

इससे पूर्व सपाइयों को संबोधित करते हुए सुमन ने कहा कि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जनता से किए गए हर वादे को पूरा करती है। सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में फिर पार्टी का परचम फहराया जा सके, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में सपा नेता यशपाल सिंह चौहान, वीरेंद्र कुशवाहा, ठा.अर्जुन सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, अजय शर्मा, डॉ. कैलाश बिहारी गौड़, डॉ. प्रशांत यादव, अजय रावत, हरिओम यादव, प्रमोद यादव, सभासद प्रशांत शर्मा, रोहताश यादव, गौरीशंकर बघेल, धर्मेंद्र यादव, मूलचंद निम, ताजेंद्र निम, सुमित्रा देवी, तारकेश्वरी यादव, तारा बानो, बृजेश वशिष्ठ, डॉ.एम खान, मुकेश सेंगर, विनय भारद्वाज, योगेंद्र वर्मा, शशांक पाराशर, जान मोहम्मद, संजू यादव, शिवराज सिंह, उधम सिंह, कायम सिंह, रामू सिसौदिया, प्रमोद सिसौदिया, रिंकू सिसौदिया, रानाप्रताप सिसौदिया, रवेंद्र यादव, नितिन गुप्ता, रमेशचंद्र, रूप किशोर, सौरभ, पवन, अमर सिंह, केके शर्मा दरोगा, बिजेंद्र सिंह, विजय प्रेमी, महीपाल सिंह, पिंटू, गिर्राज, हरेंद्रपाल सिंह आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed