फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sadabad in top ten in redressal of complaints on IGRS portal

हाथरस : आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में सादाबाद टॉप टेन में

Wed, 04 Jan 2023 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sadabad in top ten in redressal of complaints on IGRS portal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। तहसील कर्मियों में खुशी की लहर है। शिकायत निस्तारण को लेकर शासन स्तर से मिले निर्देशों का स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तरह पालन किया है। इसके चलते सादाबाद तहसील की शिकायत निस्तारण रेटिंग में सुधार हुआ है।
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करते हैं। जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की निगरानी की जाती है। एसडीएम ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को तहसील कार्यालय को ऑनलाइन भेजा जाता है। प्राप्त संदर्भ की जांच ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार संबंधित को भेज दी जाती है।
विज्ञापन

शिकायत करने वाले व्यक्ति कार्रवाई से संतुष्ट है कि नहीं, ये जानकारी भी ली जाती है। इससे की गई जांच की गुणवत्ता को जाना जा सके। प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का राज्यस्तरीय मूल्यांकन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश में सादाबाद तहसील ने दसवां स्थान प्राप्त किया। तहसील में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में तहसील टॉप टेन में शामिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की कार्यशैली के चलते तहसील की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) की शिकायत निस्तारण रेटिंग में सुधार हुआ है। जिले की सासनी तहसील की रेटिंग में भी सुधार हुआ है, जबकि हाथरस और सिकंदराराऊ तहसील शिकायत निस्तारण में काफी पीछे हैं। इन दोनों तहसीलों को अधिकतम 100 में से काफी कम अंक मिले हैं। सादाबाद तहसील को जिले में सर्वाधिक 98 अंक मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed