फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rupees 52 thousand from a bank account in the name of verifying KYC

हाथरस : केवाईसी सत्यापित करने के नाम पर बैंक खाते से उड़ाए 52 हजार रूपये

Mon, 08 Mar 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rupees 52 thousand from a bank account in the name of verifying KYC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 52 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में कोतवाली में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ज्योति बंसल पुत्री विपिन बंसल सुभाष गली सादाबाद ने कोतवाली में मोबाइल नंबर 8509364397 के अज्ञात धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में उसने कहा है कि उसका बैंक खाता पीएनबी शाखा में संचालित है। 21 जनवरी 2021 को शाम पांच बजे उसके मोबाइल पर एसएमएस आया, जिसमें यह बताया गया कि आपकी केवाईसी सत्यापित होनी है, इसलिए उसने एसएमएस में दिए गए लिंक के अनुसार कार्यवाही की तो उसके खाते से छह बार में कुल 52000 रुपये निकल गए।
विज्ञापन

कथित बैंक द्वारा उसके नंबर पर कॉल कर बताया गया कि आपका पीएनबी एकाउंट ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में विलय हो गया है। आपके पैसे सुबह सात बजे तक खाते में आ जाएंगे, लेकिन पैसे अभी तक नहीं आए और कॉलर ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया है। धोखाधड़ी कर उसके खाते से 52000 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed