फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Run and beat the complainant in front of Naib Tehsildar who went to the Chak Road

हाथरस: चक रोड की पैमाइश करने गए नायब तहसीलदार के सामने शिकायतकर्ता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 08 Dec 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Run and beat the complainant in front of Naib Tehsildar who went to the Chak Road
नायब तहसीलदार के सामने दबंगों ने शिकायतकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन

अवैध कब्जे की नापतौल करने गई थी राजस्व टीम, तमंचे सी की फायरिंग
मारपीट की घटना में कई लोग घायल, 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। कसबा पुरदिलनगर में अजमतपुर अजगरा मार्ग के खेत पर चक रोड पर अवैध कब्जे की नापतौल करने गए नायब तहसीलदार मय राजस्व टीम के सामने ही दबंगों ने शिकायतकर्ता से मारपीट कर दी। दबंगों ने शिकायत करने वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट देखकर वहां भगदड़ मच गई। यहीं नहीं जब शिकायतकर्ता जान बचाने के लिए घर में छिप गए तो दबंगों ने घर में ही घुसकर उन्हें बुरी तरह से पीटा और तमंचे से फायर भी की। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कसबा निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि कसबा निवासी भूमाफिया कालीचरन यादव ने अजमतपुर अजगरा रोड पर एक चक रोड पर अवैध कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत एसडीएम के यहां की गई तो शुक्रवार को नायब तहसीलदार के साथ राजस्व टीम नाप तौल करने मौके पर गई। यहां पर कालीचरन को लगा कि मामला खुल जाएगा तो उसने अपने लोगों के साथ शिकायतकर्ता उसके तथा भाई नरेंद्र दीक्षित व परिवार वालों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। मारपीट होते ही राजस्व टीम घबरा गई।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदीप के सिर पर ईंट मार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। बचने के लिए वे लोग भाग कर अपने घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। हमलावर यहां भी पहुंच गए और दरवाजा खटखटाने लगे। यहां पर मारपीट कर तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे वे लोग बाल-बाल बचे। इसके बाद हमलावर भविष्य में देख लेने और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट अनेक धाराओं में कालीचरन यादव, जितेंद्र कुमार यादव, योगेंद्र यादव, विनोद यादव, सत्यपाल सिंह यादव, मिथुन यादव, देवेंद्र, भगवानदास, राजेंद्र, भूप्रकाश, भरत सिंह यादव, लक्ष्मण के खिलाफ दर्ज कराई गई है। उधर दूसरे पक्ष के जितेंद्र यादव ने भी विभिन्न धाराओं के तहत प्रमोद कुमार, शीलेंद्र, नरेंद्र, राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed