फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras ruined the industries and businesses - Dr. Mahendra Nath Pandey

हाथरस के उद्योग-धंधे बर्बाद किए, कारोबारियों को किया तंगः डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras ruined the industries and businesses - Dr. Mahendra Nath Pandey
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को यहां सपा और बसपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा नेता आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि प्रदेश में पिछली सपा सरकार में ऐसे नगर विकास मंत्री थे, जो उल्टी खोपड़ी के थे। उनका केवल यही काम था कि वह सुबह से शाम तक सभी काम उल्टे करते थे।
विज्ञापन

 

कब क्या बोल दें, कुछ पता नहीं। उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या उनका नाम लेना पड़ेगा या पहचान गए। भीड़ से आवाज आई आजम खां। उन्होंने बसपा पर भी हमला बोला और कहा कि बसपा शासन में हाथरस के उद्योग-धंधे बर्बाद हो गए। व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया। गंदी राजनीति के दिन लद चुके हैं। हाथरस को एक परिवार ने अपनी जागीर समझ लिया है। एक परिवार का लोकतंत्र में राजतंत्र चल रहा है। 

विज्ञापन


पांडेय यहां मोती बाजार में नगर पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में हाथरस की एक अलग पहचान है। हाथरस निर्भय हाथरसी और काका हाथरसी की नगरी है। यह उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाना जाता है। किसी ने हाथरस का नाम महामायानगर कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार में हाथरस के गौरव को देखते हुए हाथरस नाम बहाल किया गया था। बसपा सरकार के कार्यकाल में हाथरस के व्यापारियों के यहां बार-बार छापे डलवाए गए। यहां के व्यापार नष्ट कराने का काम किया गया। यहां के उद्योग-धंधे नष्ट हो गए। यहां के युवा बेरोजगार हो गए। कारोबार मंदा पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाथरस कभी दाल और कॉटन मिलों के नाम से पूरे प्रदेश में जाना जाता था, लेकिन यहां की मिलें अब बंद पड़ी हैं, ठप पड़ी हैं। व्यापारी और वैश्य समाज के लोगों को अन्य दलों के नेताओं ने लूटा और चूसा है, लेकिन भाजपा में ऐसा कभी नहीं होगा। नगर का व्यवसाय सुधारेंगे। हाथरस ने तय कर लिया है यहां परिवारवाद को खत्म करना है और परिवर्तन लाना है। भाजपा को देखो भाजपा कभी जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने सवा तीन साल हो गया। देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। साफ-सुथरी, ईमानदार और विकासपरक सरकार बनी है। देश के विकास, आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा के मामले में पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है। वर्तमान में हिंदुस्तान एक नए परिवर्तन की ओर खड़ा है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भगवान कृष्ण के स्थान मथुरा, वृंदावन और राम के अयोध्या को नगर निगम बनाया है।

 

सात महीने की सरकार में मुख्यमंत्री योगी ने किसानों के ऋण माफ कर दिए। प्रदेश में मजबूत काम करने वाली सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि फेरी और पटरी व्यवसायियों के लिए नई योजना बनाएंगे। उन्हें भी सम्मान दिया जाएगा। फेरी पटरी व्यवसायियों का पुनर्वास करेंगे। उन्हें भी रोजी-रोटी कमाने का अवसर देंगे। शहर में आवारा घूमने वाले पशुओं के लिए मृत पड़े कांजी हाउस को जीवित किया जाएगा। पशुओं को कटने नहीं दिया जाएगा। पशुओं को कांजी हाउस में भूसे की तरह ठूंसा नहीं जाएगा। उनके चारे-पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए उन्होंने 27 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के जीतने वाले मेयर, चेयरमैन, पार्षद और सभासद संकल्प पत्र के अनुसार ही काम करेंगे। भाजपा जीतेगी तो तो महानगरों और शहरों की बदहाली दूर की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed