{"_id":"6317940d0fdc8914006d373d","slug":"hathras-rti-activists-should-get-protection-hathras-news-ali299800858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आरटीआई कार्यकर्ताओं को मिलनी चाहिए सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आरटीआई कार्यकर्ताओं को मिलनी चाहिए सुरक्षा
विज्ञापन
हाथरस : मेला रिसीवर शिविर में आयोजित सूचना का अधिकार सहभागिता सम्मेलन में शामिल अतिथियों का स्वा?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मेला श्रीदाऊजी महाराज में सूचना का अधिकार सहभागिता सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ पूजा चौहान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन अशोक कुमार शुक्ला व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
उमेश शर्मा ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर प्रकाश डाला। शरद अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि अर्थदंड में संशोधन कर सरकार को इसकी राशि 25000 रुपये से अधिक करनी चाहिए। आरटीआई कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए। हरीश शर्मा ने कहा कि सूचना मांगकर साक्ष्य एकत्रित कर दोषी अधिकारी के खिलाफ शिकायत करनी चाहिए। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आरटीआई का सही प्रयोग करना चाहिये, न कि अधिकारियों को ब्लैकमेल करना चाहिए।
भाजपा गौरव आर्य ने संयोजक देवेंद्र कुमार गुप्ता के संबंध में कहा कि वह जाने-माने आरटीआई कार्यकर्ता हैं। इनके द्वारा आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार का खुलासा किया गया है। अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
समन्वयक प्रभारी अधिकारी तृतीय कलेक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह हाथरस, सह संयोजक अशोक शर्मा, हरीमोहन सारस्वत, हेमंत शर्मा, अमित शर्मा आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। संचालन पवन गांधी ने किया। अंत में संयोजक देवेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार जताया। हरिनाम दास सांचा, जितेंद्र सिंह, रामगोपाल दीक्षित, हरेंद्र सिंह, गोविंद शर्मा, राहुल जैन, राजेश परिहार, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद