{"_id":"5ff9f6ea8ebc3e319367ea64","slug":"hathras-rs-42000-crossed-from-farmer-s-bank-account-by-changing-atm-sadabad-news-ali253319780","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एटीएम बदलकर किसान के बैंक खाते से 42000 रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एटीएम बदलकर किसान के बैंक खाते से 42000 रुपये पार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव गौजिया पटैनी हाथरस निवासी राजनलाल पुत्र बाल मुकुंद ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने बताया कि नौ जनवरी को वह सादाबाद में फसल के लिए दवा लेने के लिए आया था।
वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रूपये निकालने गया तो कार्ड मशीन में लगाने पर रूपये नहीं निकले। वहां खड़े कुछ युवकों ने उसका एटीएम कार्ड चालाकी से बदल दिया और वहां से चले गए। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर आए मैसेजों के जरिए उसे पता लगा कि उसके खाते से कई बार में 42000 रूपये पार हो गए हैं।