फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rs 3.92 lakh spent, walls found in the name of toilet

हाथरस : 3.92 लाख रुपये खर्च, शौचालय के नाम मिलीं दीवारें

Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rs 3.92 lakh spent, walls found in the name of toilet
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत घरों, सामुदायिक शौचालयों, खेल के मैदानों व कूड़ा निस्तारण के लिए की गई व्यवस्थाओं का उपनिदेशक पंचायतराज ने निरीक्षण किया। इस दौरान गांव गढ़ी परती बनारसी में सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद दयनीय मिली। शौचालयों में सुविधाओं के नाम पर महज दीवारें ही खड़ी मिलीं, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा शौचालय निर्माण के लिए 3.92 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसे लेकर डीडी के निर्देश पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी स्पष्टीकरण तलब किया है।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों, सामुदायिक शौचालयों, खेल मैदानों और कूड़ा निस्तारण के लिए गढ्ढों को खोदने का कार्य किया जा रहा है। शासन स्तर से इन कार्यों का निरीक्षण किए जाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में डीडी पंचायतराज एसके सिंह ने गढ़ी परती बनारसी, तेहरा, लुटसान और नगला केशो में निरीक्षण किया। पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय, खेल का मैदान, कूड़ा निस्तारण के तहत खोदे गए गड्ढों का अवलोकन किया। गढ़ी परती बनारसी में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय भवन की स्थिति देख डीडी का पारा चढ़ गया। शौचालय में सुविधाओं के नाम पर महज दीवारें ही खड़ी हुई मिलीं।
विज्ञापन

डीडी ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर खर्च धनराशि के बारे में जानकारी ली। ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि 3.92 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति के आधार पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में सचिव से धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed