फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rs 102.08 crore loan distributed to 1200 people in the camp

हाथरस : शिविर में 1200 लोगों को बांटा 102.08 करोड़ रुपये का कर्ज

Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rs 102.08 crore loan distributed to 1200 people in the camp
हाथरस : मेगा क्रेडिट शिविर में क्रेडिट कार्ड देते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
केनरा बैंक कार्यालय में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न बैंकों की 12 शाखाओं की ओर से 1200 लोगों में 102.8 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि शासन व प्रशासन की मंशा है कि लोगों को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार स्थापित करने में अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जाए। जिन लोगों को उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है वह इस पैसे का उपयोग उद्योगों को स्थापित करने पर ही खर्च करें।
विज्ञापन

एलडीएम ने बताया कि केनरा बैंक ने 25 करोड़ दस लाख, आर्यावर्त बैंक ने 20 करोड़ 50 लाख, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 19 करोड़ 80 लाख, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 6 करोड़ दस लाख, पंजाब नेशनल बैंक ने 6 करोड़ 90 लाख, इंडियन बैंक ने 3 करोड़ 50 लाख, एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ 60 लाख, यूनियन बैंक ने 2 करोड़ 50 लाख, एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ 20 लाख, आईसीआईसीआई बैंक ने 4.60 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक ने 1.20 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया ने 2.40 करोड़, पंजाब एंड सिंध बैंक ने 30 लाख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 80 लाख, एलडीबी बैंक ने 1.60 करोड़, आईडीबीआई बैंक ने 20 लाख, यूको बैंक ने 15 लाख, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 13 लाख, डीसीबी अलीगढ़ ने 25 लाख, डीसीबी मथुरा ने 25 लाख रुपये का ऋण दिया।
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट कार्ड लिंक पर प्रदान किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार ने बताया कि जनपद में पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार उद्योग स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री सुनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इत्यादि के अंतर्गत ऋण स्वीकृत किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed