फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rs 1 lakh 28 thousand crossed from two bank consumer accounts

हाथरस : दो बैंक उपभोक्ताओं के खातों से एक लाख 28 हजार रूपये की रकम पार

Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rs 1 lakh 28 thousand crossed from two bank consumer accounts
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को दो बैंक उपभोक्ताओं के खाते से शातिर ठगों ने एक लाख 28 हजार रुपये पार कर दिए। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव एदलपुर निवासी अंजू पत्नी अनिल कुमार ने तहरीर में कहा है कि वह मंगलवार को सादाबाद के एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाल रही थीं।
इस दौरान पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड चालाकी से बदल दिया और उसके खाते से 38 हजार रुपये पार हो गए। वहीं, विनोवा नगर चौराहा पर स्थित पाराशर मिष्ठान भंडार के संचालक नंद किशोर के मोबाइल फोन पर आए संदेश पर क्लिक करने के बाद उसके खाते से तीन बार में 90 हजार रुपये पार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में इस संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed