फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rs 1.44 crore additional feed on Priya software

हाथरस : 1.44 करोड़ रुपये कर दिए प्रिया सॉफ्टवेयर पर अतिरिक्त फीड

Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Rs 1.44 crore additional feed on Priya software
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से मिली धनराशि के सापेक्ष यहां ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा 1.44 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बाउचर को प्रिआ सॉफ्टवेयर पर फीड किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद शासन के निर्देश के क्रम में डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को अतिरिक्त फीडिंग को पोर्टल से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाली ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य किए जाने के लिए धनराशि का आवंटन किया जाता है। अब शासन के जरिये धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में भेजी जाती है। इस धनराशि के सापेक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान गांव में होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचते हैं। शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में धनराशि का आवंटन किया गया था। इस धनराशि के सापेक्ष हुए खर्च को लेकर प्रिया सॉफ्टवेयर पर बाउचरों को फीड किया जाता है। यहां जिले के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलने वाली धनराशि के सापेक्ष अतिरिक्त धनराशि के बाउचरों को फीड किया गया।
विज्ञापन

शासन से हुई समीक्षा के बाद यह मामला सामने आया है। यहां जिले के प्रिया सॉफ्टवेयर पर 1.44 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कैश बाउचरों को अतिरिक्त फीड किए जाने के मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह सभी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों तत्काल अतिरिक्त धनराशि की फीडिंग को पोर्टल से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर पोर्टल से अतिरिक्त फीडिंग न हटाए जाने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed