फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Round of objections started on provisional ward wise reservation

हाथरस : अनंतिम वार्ड वार आरक्षण पर आपत्तियों का दौर शुरू

Fri, 02 Dec 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Round of objections started on provisional ward wise reservation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन की ओर से वार्ड वार आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद अब कलेक्ट्रेट में आपत्तियों को दर्ज कराने का दौर शुरू हो गया है। एक दिसंबर की देर शाम शासन की ओर से जिले के सभी नगर निकायों का वार्ड बार अनंतिम आरक्षण जारी किया गया था।
इस आरक्षण पर शासन की ओर से एक सप्ताह के अंदर अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे अंतिम आरक्षण जारी किया जा सके। इस क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए लोगों का तांता लगा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह मीतई को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि इस वार्ड में सामान्य व पिछड़ी जाति के मतदाता है। इस वार्ड को अनारक्षित कराने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगन शर्मा, मीतई
नगर पालिका हाथरस के वार्ड संख्या 14 को एससी में आरक्षित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस वार्ड में 6 हजार मतदाता में 700 मतदाता एससी के हैं, इसलिए इस वार्ड को सामान्य या पिछड़ा वर्ग महिला में होना चाहिए।

-हबीब खां, लाला का नगला
वार्ड संख्या 15 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इस वार्ड में एससी के 1600 मतदाता हैं। शेष पिछड़ी जाति के 2500 मतदाता हैं। इस वार्ड को पिछड़ वर्ग या सामान्य के लिए किया जाना आवश्यक है। -आबिद, ओढ़पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed