{"_id":"5e01096c8ebc3e87ec7ffd94","slug":"hathras-rough-houses-will-be-built-in-the-urban-area-hathras-news-ali2222152160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहरी क्षेत्र में कच्चे मकानों का होगा पक्का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहरी क्षेत्र में कच्चे मकानों का होगा पक्का निर्माण
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में कच्चे मकानों का होगा पक्का निर्माण
पीएम आवास योजना के तहत मिलेगी धनराशि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर निकायों में बने कच्चे मकानों का अब पक्का निर्माण किया जाएगा। पीएम आवास योजना शहरी के कच्चे मकान वाले लोगों को धनराशि मुहैया कराई जाएगी। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत नगर निकायों में ईओ संबंधित कर्मचारियों से कच्चे मकानों का सर्वे कराएंगे और इनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा पीएम आवास योजना के तहत नगर निकायों में बने कच्चे मकानों का पक्का निर्माण कराए जाने के लिए मकान स्वामी को योजना के तहत धनराशि दी जाएगी। शासन स्तर से नगर निकायों में कच्चे मकानों को सर्वे किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों के जारी होने के बाद पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने सभी नगर निकायों को अपने अपने वार्डों में कच्चे मकानों का सर्वे बनाकर सूची उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र भेजा है।
पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सभी कच्चे मकानों को पक्का निर्माण किए जाने के लिए निर्देश मिल चुके हैं। जिन मकान स्वामियों की छत कच्ची है या छप्पर डाल रखा है। वह मकान स्वामी पक्के निर्माण के लिए डूडा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में कच्चे मकानों का सर्वे करने के लिए सभी ईओ को पत्र भी भेजा गया है।