{"_id":"619fcbbdbbc403580e1df93f","slug":"hathras-roadways-workshop-and-bus-stand-tell-the-traffic-rules-to-the-people-hathras-news-ali279048893","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज कार्यशाला व बस स्टैंड पर लोगों को बताए यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज कार्यशाला व बस स्टैंड पर लोगों को बताए यातायात के नियम
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस के चालक-परिचालकों को यतायात के नियमों की जानकारी देते ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड एवं वर्कशॉप पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। रोडवेज बस स्टैंड आगरा रोड थाना कोतवाली सदर जनपद हाथरस एवं रोडवेज वर्कशॉप में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी विजय चौधरी एवं अन्य यातायात कर्मियों ने बस चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
उन्हें बताया गया कि वाहनों पर आगे व पीछे निर्धारित रेडियो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर चलें। वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें। भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलाएं। नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें।
दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया, चार पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट व तीन सवारी बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते हुए 65 वाहन चालकों के चालान किए गए। संवाद