फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways will contract with private buses to stop bullying

हाथरस : डग्गामारी रोकने के लिए रोडवेज करेगा निजी बसों से अनुबंध

Sat, 08 Oct 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

से मांगे आवेदनआरएम स्तर से पूरी की जाएगी बसों के अनुबंध की प्रक्रियागौरव भारद्वाजहाथरस।इसके तहत शहर से देहात तक बसों का संचालन किया जाएगा।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि डग्गामारी रोकने के लिए बसों के अनुबंध की योजना की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
Hathras: Roadways will contract with private buses to stop bullying

विस्तार

से मांगे आवेदन
विज्ञापन

आरएम स्तर से पूरी की जाएगी बसों के अनुबंध की प्रक्रिया
गौरव भारद्वाज
हाथरस। डग्गामारी रोकने के लिए रोडवेज अब निजी बसों से अनुबंध करेगा। इसके लिए निगम स्तर से अनुबंध योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत शहर से देहात तक बसों का संचालन किया जाएगा। निजी बस संचालकों से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। अनुबंधन की प्रक्रिया अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) स्तर से पूरी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो को डग्गामारी से हर माह लाखों रुपये की चपत लगती है। इस कारण रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा है। डग्गामारी रोकने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने अब अनुबंध योजना की शुरुआत की है। इसके तहत ग्राम्य बस सेवा, साधारण बस सेवा, कुर्सी एवं शयन यान बस सेवा, मिड सेगमेंट बस सेवा, वातानुकूलित बस सेवा, हाई एंड वातानुकूलित बस सेवा के लिए बसों का अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए डिपो स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन बसों को ग्रामीण अंचल, मुख्य मार्गों और लंबे मार्गों पर चलाया जाएगा। अनुबंध के बाद डग्गामार वाहन नियम से चलेंगे। खास बात यह है कि यदि इन बसों का रोडवेज से अनुबंध हो जाएगा तो इनको सरकारी मानक भी पूरे करने होंगे। इससे यात्रियों का सफर सुरक्षित होगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि डग्गामारी रोकने के लिए बसों के अनुबंध की योजना की शुरुआत की गई है। इसके अलावा आवेदन मांगे जा रहे हैं। बसों के अनुबंध का काम आरएम कार्यालय से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed