{"_id":"61c8aa44926b1554c60f786d","slug":"hathras-roadways-long-distance-buses-will-be-affected-due-to-night-curfew-hathras-news-ali281580888","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रात्रि कर्फ्यू से रोडवेज की लंबी दूरी की बसें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रात्रि कर्फ्यू से रोडवेज की लंबी दूरी की बसें होंगी प्रभावित
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खडे़ यात्री। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर शासन स्तर से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे रोडवेज की लंबी दूरी की सेवाएं प्रभावित होंगी। हरिद्वार, देहरादून, लखनऊ रूट पर रात में यात्रियों की संख्या में भी गिरावट आएगी। इस कारण डिपो को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा। इसे लेकर डिपो के अधिकारी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि एक तो पौष माह लगने के साथ सहालगों पर विराम लग गया है। इस कारण डिपो को हर रोज दो लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं ओमिक्रॉन को लेकर सरकार ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है।
कर्फ्यू में बसों का संचालन तो लगातार जारी रहेगा, लेकिन डिपो के अधिकारी यात्रियों की संख्या कम होने पर चिंतित हैं, क्योंकि लोग रात्रि में जब घरों से नहीं निकलेंगे तो बसों में सफर करने वालों की संख्या कम होना लाजमी है। इससे डिपो की आमदनी और प्रभावित हो सकती है। इसे लेकर अधिकारी चिंतित हैं। संवाद