{"_id":"5fc5336e8ebc3e9bab1b9597","slug":"hathras-roadways-buses-passing-by-bypass-passengers-are-facing-problems-hathras-news-ali2499908190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाईपास से गुजर रहीं रोडवेज बसें, यात्री झेल रहे दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाईपास से गुजर रहीं रोडवेज बसें, यात्री झेल रहे दिक्कतें
विज्ञापन
हाथरस : बस स्टैंड पर रोडवेज बस में सवार होते यात्री।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज अफसरों के आदेश के बावजूद रोडवेज बसें बाईपास से गुजर रहीं है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बीते दिनों बसें बाहर से ले जाने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई हो सकती है। टीआई की रिपोर्ट के बाद एआरएम चालक-परिचालकों पर कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में हाथरस डिपो में 83 बसें हैं। दिवाली पर डिपो की आमदनी अच्छी-खासी रही थी। अब सहालग के सीजन में डिपो को राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीदों पर चालक-परिचालक पानी फेर रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। आगरा, अलीगढ़ के लिए यात्रियों को बस स्टैंड पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। देवोत्थान एकादशी को काफी बसें शहर के बाहर से बाईपास से गुजरीं।
इसकी रिपोर्ट टीआई ने एआरएम को दे दी है। अब एआरएम बाहर से बसें ले जाने वाले चालक-परिचालक पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं। हाथरस डिपो की एआरएम शशीरानी का कहना है कि कुछ बसें बाईपास से गुजरी हैं। उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।