फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways bus rammed into beer shop, two injured

हाथरस : बीयर की दुकान में घुसी रोडवेज बस, दो लोग घायल

Fri, 12 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways bus rammed into beer shop, two injured
हाथरस : रोडवेज बस को हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने बृहस्पतिवार की शाम को एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बीयर की दुकान में जा घुसी। इससे पहले उसकी चपेट में आकर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर दो लोग घायल हो गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने भीड़ को हटाने के बाद क्रेन से बस को हटवाया। बृहस्पतिवार की शाम को रोडवेज बस स्टैंड पर हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81-ए 0683 का चालक बस को चालू कर रहा था। इस दौरान बस तेज गति से दौड़ने लगी। चालक ने इसको रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी तो चालक बस से कूदकर भाग गया। बस सीधे सामने बीयर के ठेके में जाकर घुस गई।
विज्ञापन

एक बाइक के अलावा दो लोग इसकी चपेट में आ गए। कई लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घायल धर्मेंद्र पुत्र जगवीर सिंह निवासी बूलगढ़ी और देवेंद्र सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी शिव कॉलोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां काफी भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वहां से बस को हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed