फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways bus crushed a person standing on the roadside, died on the spot

हाथरस : रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

Mon, 18 Jan 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways bus crushed a person standing on the roadside, died on the spot
हाथरस : सड़क दुर्घटना में मृत महेंद्र प्रताप का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

घने कोहरे में सोमवार की सुबह रोडवेज बस ने चंदपा थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन जब शव को मृतक के हाथरस जंक्शन स्थित आवास पर लेकर पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया।
हाथरस जंक्शन कस्बे में रेलवे बस्ती निवासी महेंद्र प्रताप (52 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह रेलवे का काम करने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इस कंपनी का एक डंपर सोमवार की सुबह आगरा से हाथरस की ओर आ रहा। चंदपा क्षेत्र में अनीगढ़ी के निकट सुबह इस डंपर में डीजल खत्म हो गया। जानकारी मिलने पर डीजल लेकर महेंद्र प्रताप बाइक से सुबह चार बजे के लगभग अनीगढ़ी के निकट पहुंच गए। वहां डंपर में बैठे कुछ लोग सर्दी के चलते डंपर से उतरकर अलाव जलाकर ताप रहे थे, जबकि महेंद्र प्रताप वहीं सड़क के किनारे खड़े थे।
विज्ञापन

इस दौरान सादाबाद की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बस को पकड़ लिया। पुलिस भी वहां पहुंच गई और बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के परिजन पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को जब शव घर पर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटना की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed