फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roads broken in Nagla Choubey, no water drainage

हाथरस : नगला चौबे में सड़कें टूटी, पानी की निकासी भी नहीं

Sun, 28 Aug 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roads broken in Nagla Choubey, no water drainage
हाथरस : नगला चौबे के लिए जाने वाली सड़क में गड्ढे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे नगला चौबे में सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी अभी सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम की किसी ने सुधि नहीं ली है। सभासद ने प्रयास किया तो नगर पालिका में बजट की कमी हो गई। इस कारण यहां के बाशिंदे आज भी मूलभूत सुविधाओं के मोहताज हैं।
उल्लेखनीय है कि सीमा विस्तार के साथ 11 ग्राम पंचायतें नगर पालिका की सीमा में शामिल हो गईं। इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र की आबादी भी 2.02 लाख तक पहुंच गई है। क्षेत्रफल भी 40 वर्ग किलोमीटर हो गया है। शहर से सटा गांव नगला चौबे भी इनमें से एक है। नगर पालिका की सीमा में शामिल होने के तीन साल बाद भी इस इलाके की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। यहां सड़कें जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन

पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण जरा सी बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम भी बदहाल है। इस कारण लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका से सुविधाएं देने की मांग की, लेकिन उसमें बजट की कमी आड़े आ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सड़क जगह-जगह जर्जर हालत में है। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा सुविधाओं पर कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-राकेश वर्मा
पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण जरा सी बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। नगर पालिका को पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए, ताकि जलभराव न हो।
-योगेश कश्यप
नगर पालिका में शामिल होने के बाद आज तक विकास कार्य के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

-दिलीप कुमार
पहले ग्राम प्रधान से कहकर काम करा लिया करते थे। अब नगर पालिका की ओर से सीवेज और ड्रेनेज सिस्टम की आज तक सुधि नहीं ली गई है। सड़क टूटी है। पानी की निकासी के इंतजाम नहीं हैं।
-मोहित शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed