{"_id":"604e495c8ebc3ed3d535e8a3","slug":"hathras-rigging-will-not-be-possible-in-plantation-hathras-news-ali2586234121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पौधरोपण में नहीं हो सकेगी धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पौधरोपण में नहीं हो सकेगी धांधली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पौधरोपण में धांधली करना अब किसी भी विभाग के लिए आसान नहीं होगा। ई ग्रीन वाच पोर्टल पर पौधे और उन्हें रोपने के स्थल दिखाई देंगे। इस बार पौधरोपण अभियान को वृक्षारोपण जनांदोलन 2021 का नाम दिया गया है। पौधरोपण में मदद करने वालों को हरित सेनानी के नाम से जाना जाएगा। उन्हें प्रमाणपत्र भेंटकर वन विभाग की ओर सम्मानित भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा पौधरोपण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत जिले की आधा दर्जन से अधिक नर्सरियों में वन विभाग द्वारा करीब 17 लाख पौधों को तैयार किया जा रहा है। इस वर्ष कुल 21 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण की युद्ध स्तर पर तैयारियों के साथ उनकी निगरानी भी की जाएगी।
इस बार ई ग्रीन वाच पोर्टल पर पौधों और उनको रोपने के स्थलों को फीड किया जाएगा, ताकि एक क्लिक के साथ आला अफसर पौधों का स्थल भी देख सकें। इस बार वृक्षारोपण जनांदोलन 2021 में सहयोग करने वालों को हरित सेनानी के नाम की उपाधि से सम्मानति करने की योजना तैयार की जा रही है। पौधरोपण में सामाजिक संस्था और एनजीओ आदि की मदद ली जाएगी। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि नई व्यवस्था से पौधरोपण में पारदर्शिता आएगी।