फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Revenue team arrived to measure land in village Khargu

हाथरस : गांव खरगू में जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम

Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Revenue team arrived to measure land in village Khargu
हाथरस : मुरसान के गांव खरगू में पैमाइश के दौरान लोगों से बात करती राजस्व टीम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खरगू के निकट सड़क किनारे हो रहे निर्माण कार्य को कुछ लोगों ने सरकारी जमीन बताकर रुकवा दिया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंच गए और एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा को बताया कि वह अपनी ही जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। एसडीएम ने संबंधित लेखपाल से जगह की पैमाइश करने के लिए कहा।
लेखपाल रिचा बृहस्पतिवार को अपने सहयोगी लेखपाल के साथ गांव खरगू पहुंचीं। यहां उन्होंने दोनों जगह की पैमाइश की। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को पेश की जाएगी। नंदकुमार कौशिक निवासी खरगू ने बताया कि जिस जगह पर वह निर्माण कार्य करा रहे थे, वह जगह उनके पूर्वजों की है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने इस जगह के निकट नशे का अड्डा बना रखा था। यहां पर शाम ढलते ही लोग एकत्रित हो जाते थे। निर्माण कार्य होने के बाद नशा करने वाले लोगों का यहां उठना-बैठना बंद हो जाएगा, इसलिए इन लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed