फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: returned a purse full of thousands of rupees to a person resident in Agra

हाथरस : आगरा निवासी व्यक्ति का हजारों रुपयों से भरा पर्स लौटाया

Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: returned a purse full of thousands of rupees to a person resident in Agra
हाथरस: आगरा निवासी व्यक्ति का पर्स उनके रिश्तेदार को वापस करते पंकज पाराशर। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

ईमानदारी अभी जिंदा है। इसकी ताजा बानगी नगर के तहसील रोड स्थित पंकज फोटो स्टेट की दुकान के संचालक पंकज पाराशर ने पेश की है। उन्होंने आगरा निवासी एक व्यक्ति का हजारों रुपये से भरा पर्स उनको वापस लौटा दिया।
आगरा निवासी डॉ. सुरेंद्र सिंह शनिवार को किसी काम से सादाबाद तहसील पर आए थे और इस दौरान उनका पर्स गिर गया। यह पर्स पंकज पाराशर को मिल गया। उन्होंने पर्स को देने के लिए काफी खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता न चला तो उन्होंने पर्स खोलकर देखा तो उसमें कई हजार रुपयों के अलावा विजिटिंग कार्ड भी रखे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कार्ड पर अंकित फोन नंबर पर संपर्क किया। यह सुनिश्चित हो जाने पर कि पर्स डॉ. सुरेंद्र सिंह का है तो उन्होंने फोन करके उनको सादाबाद बुलाया और उनका पर्स वापस कर दिया। डॉ. सिंह ने उनका आभार जताया। पंकज पाराशर ने कहा कि यदि इस पर्स में लाखों रुपये भी होते, तब भी वह इस पर्स को वापस करते। यदि कोई लेने नहीं आता तो पर्स को थाने में जमा कर देते। उन्हें अपने काम पर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed