{"_id":"634ef8ddb6c6d372607d7e9a","slug":"hathras-respect-the-cultural-heritage-of-arunachal-and-meghalaya-sasni-news-ali302962984","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अरुणाचल व मेघालय की सांस्कृतिक विरासत का करें सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अरुणाचल व मेघालय की सांस्कृतिक विरासत का करें सम्मान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को युग्मित राज्यों अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय की प्रतिज्ञा को प्रोत्साहित कर शपथ दिलाई गई।
अरुण कुमार कौशिक ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश उगते सूरज को बधाई देने वाली पहली भारतीय मिट्टी है। अरुणाचल प्रदेश वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी रुक्मिणी से विवाह किया। मेघालय राज्य भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। मेघालय मानसून की अनिश्चितता के अधीन है। हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश और मेघालय का सहगामी राज्य होने पर गर्व है। हम शपथ ग्रहण करते हैं कि सहगामी राज्यों की सांस्कृतिक विरासत का सदैव सम्मान करेंगे और स्वयं भी आत्मसात करेंगे। दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर और अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद